किसी अनजान लड़के से कैसे बात करे?

1

किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे पागल करें? हम लड़कियां बहुत शर्मीली होती है। अकेले में तो खूब बातें करती हैं। बात खत्म ही नहीं होती, पर जब बात आती किसी लड़के से बात करने की वह भी उसके सामने पहली दफा सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है। समझ ही नहीं आता फिर बात कैसे शुरू करें या बात क्या करें ।

क्या आपको भी लड़कों से बात करना नहीं आता या करने में झिझक महसूस होती है या आपको नहीं पता कि क्या बोले लड़कों से..

लड़को से इतनी शर्म आती है, हम इतने जज्बाती हो जाते हैं। कि सामने आने पर एक शब्द भी मुंह से नहीं निकल पाता पहले से चाहे जितना भी प्रिपरेशन की होगी।  किंतु सामने आकर सब कुछ भूल जाता है। और दिमाग काम करना बंद कर देता है। या फिर बात क्या करें समझ ही नहीं आता, समझ भी आये शर्म के मारे कुछ बोला नहीं जाता।

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? क्या आपको भी जानना है किसी लड़के से बात करने की शुरुआत कैसे करें या किसी लड़के से बात कैसे की जाती है। आज का हमारा टॉपिक यही है, आज हम इस टॉपिक पर बात करेंगे और जानेंगे लड़कों से बात करने के तरीकों के बारे में चलिए शुरू करो.

लड़के से कैसे बात किया जाता है?

कोई भी लड़का हमे मन ही मन पसंद आ जाता जी करता है। कि उससे अपने दिल की बात बोलूं किन्तु समझ नहीं आता कि कैसे मन मे सवाल आता है। कि अगर मैंने उससे अपने दिल की बात कह दी तो उसका रिएक्शन कही उल्टा न पड़ जाए घबराने की जरूरत नही है। लड़के किसी दूसरे चीज से नही बने होते वो भी इंसान ही है। फिर क्यों घबराना।

ladke se kaise baat kare

अगर आपको लगता है कि मै बात नही कर, या मुझे बात कैसे करनी चाहिए। तो इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देने जा रही हु। उसे यदि आप आजमाएंगी तो आपको कभी किसी से बात करने कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी ध्यान दीजियेगा। यहाँ से पढ़िए किसी अनजान लड़की से कैसे बात करे?

बात करने का मतलब

यदि बात करने की कला आती हो तो लोग आपको सुनने के लिए बेकरार रहते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो खूबसूरत नही होते। किन्तु उनमें उनमें बात करने की उम्दा कलाकारी होती है। वह अपने शब्दों से लोगो का मन मोह लेते हैं। यह कला व्यक्ति को चेहरे की खूबसूरती से ज्यादा मोहित करती है । इसलिए बात करने की कला आना ज्यादा जरूरी है । बजाए चेहरे की खूबसूरती के।

लड़कों से क्या बात करें?

सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति यही रहती है, कि आखिर बात क्या करें। यही दिक्कत की वजह से बोल नही पाते। इसके लिए कुछ बात करने के लिए आप लड़के से हाय हेलो करके शुभ नाम हालचाल कहा कैसे क्यों का सवाल पूछ सकती है।

फ्रेंड की तरह व्यवहार करें जिससे सामने वाला भी फ्रेंडली बात कर पाए। फिर आगे बात शुरू करें। उसकी किसी खूबी की बढ़ाई करके उसके दोस्तों के बारे में बात कर अगर आप सामने वाले की पसंद जानती है तो उसके बारे में बात करके। किसी movie documentary फ़िल्म या एक दूसरे की फेवरिट डिसप्ले जगह, सामाजिक मुद्दे या किसी घटना जो वर्तमान में चर्चा में हो उसके ऊपर बात करें।

लड़कों से बात करने का तरीका

लड़कियों को लड़कों से बात करने में बहुत ही झिझक और शर्म आती है हालांकि आज कल इसका परसेंट घट रहा है। अब लड़कियां भी आंख मिला कर बात करती है लेकिन बात करना ही काफी नही होता। एक तरीके और अट्रैक्ट करने वाली कला की बात ही अलग होती है।

1. बात करने की कला

लड़की हो या लड़का हम इंसानों को दो प्यार की बातें कोई कर ले तो हम बड़े से बड़ा गुस्सा भूल जाते हैं। कोई अजनबी भी हुआ अगर उसने प्यार से बात की तो हम उससे जुड़ जाते हैं। बात करने की कला आनी ही चाहिए और यह इतना कठिन भी नहीं। केवल हल्की सी मुस्कान प्यार के दो बोल कड़वे शब्दों का प्रयोग ना करके मीठे शब्दों का प्रयोग करें। हित वाली बातें करें फायदे की बातें करे। इसके के और तरीके  हो सकते हैं।

2. मुस्कान रखे चेहरे पर

कहा जाता है लड़कियों की सबसे बड़ी ताकत चेहरे की मुस्कान होती है। आपको किसी लड़के से बात करनी है, तो सबसे पहले उस लड़के का ध्यान अपनी तरफ करना होता है। सबसे बढ़िया काम आप एक छोटी सी मुस्कान के साथ कर सकती हैं। जिस लड़के से आपको बात करनी है जब उस लड़के की नजर आपके ऊपर पड़े तो आप हल्का से मुस्कुरा दे।

फिर आगे देखिए लड़के के मन मे जरूर सवाल उठेगा की आखिर कोई तो बात है जो  यह लड़की मुझे देख कर मुस्कुरा रही है। ये सवाल ही उस व्यक्ति को आपके आस पास भटकने को मजबूर करेगा मौका देख कर बात करने का प्रयास करें।

3. बात करने की वजह ढूंढे

किसी से बात करने के लिए कोई वजह बहुत जरूरी होती है। कोई ऐसी वजह ढूंढनी चाहिए। जिससे आप सामने वाले से बात करने की शुरुआत कर सकें। तमाम वजह हो सकती है, जैसे आप कोई सवाल पूछ सकती हो ,हेल्प मांग सकती है, खुद से जुड़ी समस्या में हेल्प, या सामने  वाले कि हेल्प करने के लिए कह कर बात करने की शुरुआत कर सकती है।

सामाजिक मुद्दों के बारे में, या कोई ट्रेंडिंग घटना या टॉपिक पर, दोस्तों की बात कर सकती है, किसी आईडिया के बारे में ,कोई प्रोजेक्ट कोई बिजनेस, कोई फायदे वाली चीजो के बारे  में बात शुरुआत कर सकती है।

4. सहजता से बात शुरू करें

पहली बार बात करना मतलब अपनी अच्छी छवि सामने वाले कि नजर में बनाना। ये करने के लिए सहजता बहुत जरूरी है । एक प्यारी सी मुस्कान मीठे तो बोल से शुरुआत करने से बात को आगे बढ़ाया जा सकता है। आंखों में आपके हल्की सी नजाकत होगी तो और भी अच्छा रहेगा।

आवाज में धीमापन सोच समझकर अच्छे शब्दो का इस्तेमाल करें माहौल के हिसाब से बात करें। नजरें मिलाकर हल्की सी मुस्कान के साथ बात करने से समाने वाला व्यक्ति आपकी बातों में गौर करेगा।

5. सामने वाले को दोस्त समझे

अगर आप लड़के को पहले से नहीं जानती हैं तब आप यह मान लीजिए कि यह आपका कोई दोस्त है। जब आप मान लेंगे जो आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस आएगा। और आप अपनी बात को सामने वाले से कर पाएंगी। क्योंकि शर्म तभी आती है। जब हम किसी अनजान व्यक्ति से बात करते है। और यह हमारे दिमाग को ही लगता है केवल दिमाग को ही बताना है कि हमारा दोस्त है ।

6. सवाल करें

अगर आप लड़के से पहली बार मिल रही है। और पहली मर्तबा ही बात कर रही हैं तो उस लड़के से आपको हाय बोलकर कहां क्यों कैसे से रिलेटेड सवाल करने चाहिए। नॉर्मली  सारे लोग लड़कों से बात करने से पहले यही सवाल करते हैं। और आपको भी यही करना फिर आप बात आगे बढ़ाएं।

7. ओवर स्मार्ट न बने

हम सबसे बड़ी गलतियां करती हैं वह ये कि जो हम नहीं है। वह बनने की कोशिश करते हैं। यही कारण है जो सामने वाले कि नजर में हमारा इम्प्रेशन खराब कर देता है। इसलिए ओवर स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं है जो आप हैं। अंदर से जैसे आप हैं वैसे ही बात करें ज्यादा ओवर स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं है। अगर आपको हंसी का पात्र नहीं बनना है तो।

8. हेल्प के लिए कहे

अपनी कोई समस्या के लिए हेल्प मांग कर बात की शुरुआत करें क्योंकि जब हम किसी से हेल्प मांगते हैं तो सामने वाला व्यक्ति लड़की को मना नहीं करता और ऐसा करके बात शुरू कर सकती हैं।

9. सोशल मीडिया का सहारा लीजिए

ऐसी जगह जहां लोग एक दूसरे को जोड़ने का काम करते हैं ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो सोशल मीडिया पर ना हो ज्यादा जरूरी है बात करना तो सोशल मीडिया का प्रयोग करें आज के डिजीटल जमाने में ज्यादातर लोग आपस में बात करने के लिए सोशल मीडिया का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी लड़के से बात करनी है।

इसके लिए आप सोशल मीडिया से संपर्क करें अच्छे से चैट करें सामने वाले के बारे में जाने और जब मुलाकात होगी तो उस समय आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप पहली बार मिल रहे हैं। आपको लड़के से बात करने में कोई भी झिझक या असहजता नहीं महसूस होगी।

लड़कों से फोन पर बात कैसे करें?

लड़कों से बात करने के लिए आपको फोन भी बड़ा काम आता है। अगर लड़के का नंबर आपके पास नहीं है तो आप इधर-उधर करके कैसे भी नंबर लेकर लड़के से फोन पर बात कर सकती है। फोन पर बात करने का मतलब आपके मन में जो भी है आप कह सकती हो।

जो आपका सवाल जो आपके दिल में बात है उसको बेझिझक कह सकती है। किसी भी डायरी या नोटबुक में अपनी बातें एक बार लिख लीजिए सामने शर्म आती है। तो फोन पर सामने वाला व्यक्ति दिखेगा नहीं तो शर्म आएगी ही नहीं इसलिए फोन पर बात ही करना सही रहता है।

और अक्सर लोग 1, 2 मुलाकात करने के बाद फोन का ही सहारा लेते हैं। फोन से ही आधे से ज्यादा बातचीत की जाती है मुलाकात तो कभी-कभी ही होती है।

किसी अनजान लड़के से बात करना हो तो कैसे करें?

कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि हमें किसी अजनबी से बात करना पड़ता है और अक्सर होता है ।इसके लिए भी ऊपर दिए तरीको का इस्तेमाल करना चाहिए।

आज आपने क्या सीखा

आज हमने इस पोस्ट में किसी अनजान लड़के से कैसे बात करे के बारे में जाना उम्मीद है कि आपको पढ़ कर कुछ सीखने को मिला होगा बात करने के तरीके का यह आर्टिकल हर इंसान के लिए जरूरी है। समाज में संबंध रिश्ते बनाए रखने हैं तो आपको बात करने का तरीका लहजा आना ही चाहिए।

जिससे कि कोई लड़का हो या कोई रिश्ता निभाया जा सके अगर आपको ये आर्टिकल पढ़कर कुछ वॉल्यू मिली हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मित्र दोस्त यार के साथ शेयर करें अगर आपके मन में कोई सवाल या कोई डाउट है तो हमसे कमेंट के माध्यम से अवश्य पूछें

Previous articleक्रिसमस डे : क्रिसमस पर कविता
Next articleइलेक्ट्रॉनिक डायरी का आविष्कार किसने किया?
मैं एक कहानी लेखिका हूँ, जो अपनी विचारधारा को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करने में विश्वास रखती हूँ। मेरी कहानियां जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूने का प्रयास करती हैं।

1 COMMENT

  1. Sachmuch aapke likhane ka tarika sarahniya hai, kyonki aapki baat dil ko chu jati hai aur ham apne aasan bol chal bhasha me samajh sakte hain. Aapke likhane ka andaj hi aur kuch hai… thanks.. keep it up..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here